पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के यूथ विंग की ओर से अमृतसर में पंजाब यूथ रन 2026 का आयोजन किया गया। इसमें हजारों युवाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। 19 से 50 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने दौड़ में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, विधायक अमन शेर सिंह शेरी कलसी और पंजाबी गायक कमल खान सहित कई लोग शामिल हुए। पांच किलोमीटर की मैराथन का रूट कचहरी चौक, कैंट चौक और अन्य निर्धारित क्षेत्रों से होकर गुजरा। महिला प्रतिभागी मीनू ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। प्रतिभागी रमन कुमार ने कहा कि गांवों और शहरों में खेल सुविधाएं बढ़ाकर युवाओं को सही दिशा दी जा सकती है।