फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: श्री अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ को समर्पित अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में शुरू की गई जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में पंजाब के राज्यपाल और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के चांसलर गुलाब चंद कटारिया और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किया। सबसे पहले विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने आए मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान कॉन्क्लेव में अमेरिका से प्रो. डॉ. गुरिंदर सिंह मान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कॉन्क्लेव में श्री अमृतसर साहिब के इतिहास, विरासत और सांस्कृतिक महत्व से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। जबकि अपने संबोधन में उप-कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 57 वर्षों के सफर को ज्ञान, शोध, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ते कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना का मूल उद्देश्य पंजाब की शैक्षिक उन्नति के साथ-साथ श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और दर्शन का प्रचार-प्रसार करना रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें