फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी के जनरल इजलास में हरजिंदर धामी को चुना गया अध्यक्ष

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अमृतसर स्थित मुख्यालय के तेजा सिंह समुंदरी हाल में आयोजित जनरल इजलास में अरदास के साथ कार्यवाही शुरू हुई। इजलास के दौरान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लगातार सर्वसम्मति से एसजीपीसी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद धामी ने गुरु साहिब, एसजीपीसी के सभी सदस्यों और शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व का आभार जताया। धामी ने कहा कि सर्वसम्मति से मिली सेवा उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संस्था की धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान नई टीम के सदस्यों का भी चयन किया गया। धामी ने भरोसा दिलाया कि एसजीपीसी की ओर से सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों, गुरुद्वारों के प्रबंधन, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें