फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रहे परिवार पर हमला, कई लोग घायल

रक्षाबंधन के मौके पर अमृतसर में राखी बांधने जा रहे एक परिवार के साथ कुछ नशेड़ियों ने कथित तौर पर मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रास्ते में कुछ नशेड़ी युवकों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते मारपीट करने लगे। हमले में परिवार के सदस्यों को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें