चावला मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करीब 25 सिख संगठनों के 251 सदस्यीय जत्थे ने श्री अकाल तख्त साहिब में ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जत्थे के सदस्यों ने गुरुद्वारा बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह जी में अरदास की। जत्थे में जम्मू, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न स्थानों से आए सिख प्रतिनिधि शामिल हुए। सिख संगठनों के नेताओं ने मामले की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने नहीं लाया गया। सिख नेता सुखदेव सिंह फगवाड़ा ने कहा कि 18 सितंबर को भी श्री अकाल तख्त साहिब में शिकायत दी गई थी। उन्होंने मांग की कि मौजूदा जांच रिपोर्ट की समीक्षा कर पूरे मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच करवाई जाए।