कुछ दिन पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात करने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की ओर से बाबा लखा सिंह नानकसर वालों से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसी मामले में अपना स्पष्टीकरण देने के लिए बाबा लखा सिंह नानकसर वाले शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार की ओर से बाबा लखा सिंह से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया था। इसके बाद बाबा लखा सिंह सचिवालय पहुंचे और संबंधित मामले में अपना पक्ष रखने की प्रक्रिया शुरू की। बताया जा रहा है कि सचिवालय में बाबा लखा सिंह से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ हुई मुलाकात तथा उससे जुड़े पहलुओं को लेकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, यह स्पष्टीकरण और संबंधित तथ्यों के आधार पर तय किया जाएगा।