फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

अमृतसर स्थित अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के पावन स्थान गुरुद्वारा श्री शहीदगंज साहिब में एक श्रद्धालु परिवार ने लंगर सेवा और प्रबंधन की सुविधा के लिए कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली भेंट की। परिवार ने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने की इच्छा जताई। गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधकों के अनुसार, शहर की संकरी गलियों और छोटे रास्तों में लंगर व अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने में इस छोटे ट्रैक्टर-ट्रॉली से काफी सुविधा मिलेगी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार सचिव अजय सिंह अभ्यासी और गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब के मैनेजर जतिंदरपाल सिंह सहित अन्य प्रबंधकों ने श्रद्धालु परिवार का सम्मान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें