फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 94वां संस्करण आयोजित, युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के रीजनल सेंटर चंडीगढ़, फिट इंडिया मूवमेंट और खालसा कॉलेज के सहयोग से अमृतसर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 94वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह ने भी शिरकत की। जरमनप्रीत सिंह ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा खेलों में लगानी चाहिए और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि पंजाब को अक्सर नशे के मुद्दे पर चर्चा में लाया जाता है, जबकि यहां की संस्कृति बेहद शानदार है और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और खालसा कॉलेज का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें