फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालसा कॉलेज/यूनिवर्सिटी के 120वें दीक्षांत समारोह में 1497 विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

खालसा कॉलेज/यूनिवर्सिटी के 120वें दीक्षांत समारोह में 1497 विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खालसा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सत्यजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि यह दिन बेहद खुशी का है। यूनिवर्सिटी के प्रो-कुलाधिपति रजिंदर मोहन सिंह छीना ने कहा कि वर्ष 1892 में स्थापित ऐतिहासिक संस्थान में लगातार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। देश के कई शिक्षण संस्थानों में दाखिलों की कमी के बावजूद खालसा कॉलेज, यूनिवर्सिटी, स्कूलों और विभिन्न पाठ्यक्रमों में हर साल वृद्धि दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें