फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा: संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर घसीटने का आरोप; जांच का इंतजार

Mon, 05 Oct 2026 10:37 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक के साथ डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने का वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक घायल व्यक्ति के साथ कथित मारपीट और उसे बाल पकड़कर घसीटे जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जमीन विवाद में घायल हुआ था युवक, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा
जानकारी के मुताबिक, मनगवां थाना क्षेत्र के आलमगंज गांव में पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इस घटना में घायल हुए शयन द्विवेदी को उसके परिजन इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। युवक का आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उससे पूछा कि शरीर के किन-किन हिस्सों में चोट लगी है। वह डॉक्टरों को अपनी चोटों के बारे में जानकारी दे रहा था, तभी कथित तौर पर डॉक्टरों ने उस पर नाटक करने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों पर मारपीट का आरोप
पीड़ित के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद डॉक्टरों और अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। युवक ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके बाल पकड़े गए और उसे घसीटा भी गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। आरोप है कि वीडियो बनाए जाने की जानकारी होने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- एमपी: दिग्विजय बोले- राम मंदिर के चंदे का इस्तेमाल भाजपा और संघ के कार्यालय बनाने में किया, भाजपा का पटलवार अस्पताल में मरीजों से मारपीट के पहले भी आरोप का दावा
पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ मारपीट की ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और मारपीट की जिम्मेदारी किसकी थी।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें