फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: पार्किंग विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के साथ बमबाजी; देर रात तक बनी रही तनाव की स्थिति

Thu, 12 Nov 2026 08:46 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

ओमती थाना क्षेत्र के भरतीपुर में घर के सामने वाहन खड़ा करने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देर रात सामुदायिक संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव हुआ और दीपावली में इस्तेमाल होने वाले बम फेंके गए। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएसपी सोनू कर्मी के अनुसार, भरतीपुर में मंगलवार देर रात वाहन पार्किंग को लेकर उड़िया और सोनकर समुदाय के युवकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान पथराव के साथ दीपावली के बमों से भी हमला किया गया। घटना के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- रसगुल्ला बताकर खिला दिया सूअर मार बम, चबाते ही हुआ धमाका और फट गया जबड़ा; इलाज के दौरान युवक की मौत

बड़ी संख्या में महिलाएं भी घरों से निकलीं
विवाद के दौरान दोनों पक्षों के पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी घरों से बाहर आ गईं। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर ओमती थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारी भी अतिरिक्त बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया।

थाने पहुंचकर लोगों ने किया हंगामा
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और हंगामा किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बुधवार को भी क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी रही। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें