फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में हत्याकांड के बाद बवाल: शव सड़क पर रखकर चक्काजाम, पुलिस का लाठीचार्ज; आरोपी के एनकाउंटर की मांग

Fri, 28 Aug 2026 05:46 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर शहर में विवेक मीणा हत्याकांड के बाद आक्रोश भड़क उठा। हत्या से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने बहोड़ापुर इलाके में युवक का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ उनके एनकाउंटर की मांग कर रहे थे।

मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, विवेक मीणा की बीती रात आनंदनगर चौपाटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने विवेक को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद विवेक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। हत्या के विरोध में परिजन और अन्य लोग शव लेकर सड़क पर पहुंच गए और उसे सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इसी दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग भी की।

ये भी पढ़ें- मई में दो बच्चों की मौत, फिर भी नहीं जागा सिस्टम; CMHO बोले-1500 गांव अकेला नहीं जा सकता, कल बालाघाट जाएंगे CM

चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए धारा 163 लागू होने की बात कही और सड़क से हटने तथा चक्काजाम समाप्त करने की अपील की। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस की स्थिति भी बनी। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और चक्काजाम कर रहे लोगों को सड़क से हटाया। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद सड़क पर यातायात बहाल कराया गया।

विवेक मीणा की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।परिजनों की मांग है कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई हो, जिससे भविष्य में इस तरह की वारदात दोबारा न हो। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हत्या के आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करना है। वहीं, घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें