फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: ग्वालियर में जनपद पंचायत सीईओ का मोबाइल दो घंटे तक हैक, खाते से 98 हजार रुपये उड़ाए

Tue, 03 Nov 2026 06:43 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

ग्वालियर जिले के भितरवार से साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां जनपद पंचायत के सीईओ एलएन पिप्पल का मोबाइल फोन करीब दो घंटे तक हैक रहा। इस दौरान साइबर ठगों ने उनके यूपीआई के जरिए बैंक खाते से 98 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल सामान्य होने पर सीईओ को खाते से रकम निकलने का पता चला। इसके बाद उन्होंने भितरवार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत की है। पुलिस साइबर टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत भितरवार के सीईओ एलएन पिप्पल का मोबाइल सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हैक हो गया था। करीब दो घंटे तक मोबाइल उनके नियंत्रण में नहीं रहा। इस दौरान साइबर ठगों ने मोबाइल और यूपीआई के जरिए उनके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए। दोपहर करीब 3 बजे जब मोबाइल सामान्य हुआ, तो सीईओ ने अपना यूपीआई चेक किया। खाते में छह यूपीआई ट्रांजेक्शन के मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। इनमें से तीन ट्रांजेक्शन सफल हुए, जबकि तीन फेल हो गए। साइबर ठगों ने सफल तीन ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से कुल 98 हजार रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही सीईओ एलएन पिप्पल भितरवार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत की।

पढे़ं: बिहार की राजनीति के 'छोटे सरकार' किसे गिफ्ट करेंगे थार? साेनू सूद, पवन सिंह को भी शादी में बुलावा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर टीम की मदद से उन बैंक खातों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सीईओ का मोबाइल फोन किस तरीके से हैक हुआ। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मोबाइल किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से हैक हुआ या फिर किसी ऐप को इंस्टॉल करवाकर साइबर ठगों ने फोन का नियंत्रण हासिल किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ठगी की रकम किन खातों में गई और मोबाइल हैक करने के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। साइबर ठगी के इस मामले ने एक बार फिर मोबाइल और यूपीआई की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत सामने रखी है। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने और किसी के साथ यूपीआई पिन या ओटीपी साझा करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें