फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: पटाखा बाजार में आग से बचाव के इंतजाम नहीं मिले तो होगी कार्रवाई, एसपी ने दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश

Sat, 07 Nov 2026 03:24 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि शुक्रवार रात शहर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में लगाए गए पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। इसके बाद घंटाघर पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीये खरीदे और छोटे व्यापारियों व कुम्हारों का उत्साह बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में संचालित पटाखा बाजार में सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों, रेत की बोरियों और पानी की उपलब्धता की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि परिसर में 50 से अधिक पटाखा दुकानें संचालित हो रही हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों पर आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम मिले, जबकि जिन दुकानदारों ने जरूरी व्यवस्थाएं नहीं की थीं, उन्हें तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर, रेत और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और पटाखा बाजार के भीतर वाहन लेकर न जाएं। व्यवस्था बनाए रखने के लिए जबलपुर नाका चौकी प्रभारी, सागर नाका चौकी प्रभारी और देहात थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी अवैध रूप से पटाखों की बिक्री किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से शांतिपूर्वक और सावधानी के साथ दीपावली मनाने की अपील की।

पढ़ें: अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी स्थानीय दुकानों से दीये खरीदकर दिया प्रोत्साहन का संदेश
पटाखा बाजार के निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि शुक्रवार रात शहर के हृदय स्थल घंटाघर पहुंचे। यहां उन्होंने मिट्टी के दीये बेच रहे स्थानीय दुकानदारों से स्वयं दीये खरीदे और कुम्हारों व छोटे व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया। एसपी ने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार पर स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और छोटे व्यापारियों से मिट्टी के दीये एवं अन्य सामग्री खरीदनी चाहिए। इससे उनके कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा और मेहनतकश परिवारों के घरों में भी खुशियों के दीप जल सकेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं है, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियां लाने का अवसर है। आमजन स्थानीय विक्रेताओं से खरीदारी कर उनकी दीपावली को भी खुशहाल बनाने में सहभागी बनें। आपात स्थिति में डायल 112 पर दें सूचना
पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की कि पटाखे खरीदते और उनका उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर सूचना दें। निरीक्षण के दौरान देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें