फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: फतेहपुर जनपद सदस्य उपचुनाव में बाबूलाल सौर की जीत, 123 वोटों से नारायण गौंड को हराया

Sat, 03 Oct 2026 06:18 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

बटियागढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत फतेहपुर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-02 के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह बटियागढ़ तहसील कार्यालय में पूरी हुई। तीन प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में बाबूलाल सौर ने 123 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। मतगणना सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इससे पहले 29 सितंबर को क्षेत्र के 12 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया था। बाबूलाल सौर को मिले 1417 वोट
मतगणना में बाबूलाल सौर को 1417 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नारायण गौंड को 1294 मत मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 123 वोट रहा। वहीं, तीसरी प्रत्याशी राधा रानी को 952 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा 81 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। इस तरह कुल पड़े 3744 मतों में सबसे अधिक वोट बाबूलाल सौर के पक्ष में गए। इसके बाद उन्हें विजयी घोषित किया गया। किसे कितने मत मिले प्रत्याशी प्राप्त मत बाबूलाल सौर 1417 नारायण गौंड 1294 राधा रानी 952 नोटा 81 कुल 3744 7329 मतदाताओं में से 3744 ने किया मतदान
फतेहपुर जनपद सदस्य क्षेत्र में कुल 7329 मतदाता थे। 29 सितंबर को हुए मतदान में 3744 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह क्षेत्र में करीब 51.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के लिए फतेहपुर, पोंडी फतेहपुर और बरी कनोरा क्षेत्र में कुल 12 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

पढ़ें: बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट कूदन आदिवासी की मृत्यु के बाद रिक्त हुई थी सीट
यह उपचुनाव तत्कालीन जनपद सदस्य कूदन आदिवासी की मृत्यु के बाद रिक्त हुई सीट पर कराया गया। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कूदन आदिवासी पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा था। इसके बाद उन्होंने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मृत्यु के बाद जनपद सदस्य का पद रिक्त हो गया था। इसी सीट पर निर्वाचन कार्यक्रम के तहत उपचुनाव कराया गया। एसडीएम ने बताया, शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई मतगणना
पथरिया एसडीएम निखत चौरसिया के अनुसार, फतेहपुर जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान कराया गया था। इसके लिए 12 मतदान केंद्र बनाए गए थे। शुक्रवार को बटियागढ़ तहसील कार्यालय में मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई और परिणाम घोषित किया गया। मतगणना के बाद बाबूलाल सौर को फतेहपुर जनपद सदस्य पद के लिए निर्वाचित घोषित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें