लखनऊ में काकोरी के गोला कुआं गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला राजवती की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। वह मृतका के पति मदन मौर्य के घर पहुंचे और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।इस दौरान कौशल किशोर ने पीड़ित के बेटे अमित कुमार की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ दी गई तहरीर पर काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर से फोन पर बातचीत की। उन्होंने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।