फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधानसभा गेट पर परिवार समेत पहुंचा युवक, पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश

लखनऊ में विधानसभा के गेट नंबर-3 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब बहराइच के कैसरगंज निवासी चंदन ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ विधानसभा पहुंचा था। जमीन विवाद को लेकर न्याय न मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षा कर्मियों में अफरातफरी मच गई। चंदन का आरोप है कि उसकी सौतेली मां ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस मामले में वह पिछले आठ महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। उसका दावा है कि कई स्तर पर शिकायत करने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें