फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विनोद तावड़े बोले- एनडीए कार्यकर्ता ताकत से लड़कर यूपी चुनाव जीतेंगे

Akash Dwivedi Updated Sat, 05 Sep 2026 02:31 PM IST

यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशन में आने वाला विधानसभा चुनाव एनडीए के कार्यकर्ता पूरी ताकत से लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद एनडीए अगले पांच वर्षों तक प्रदेश की जनता के लिए समर्पित होकर काम करेगा। सपा के पीडीए को लेकर तावड़े ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इसे नाकामयाब करेंगे। उन्होंने पीडीए का अर्थ बताते हुए सपा पर निशाना साधा और इसे ‘पराया धन अपना’ बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें