फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दाउदनगर की मामा कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, 15 दिन से जलभराव

Akash Dwivedi Updated Fri, 04 Sep 2026 03:16 PM IST

फैजुल्लागंज के दाउदनगर सेकंड स्थित मामा कॉलोनी में करीब 15 दिनों से जलभराव के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में बनी दुकानों में भी पानी भर गया है। पास में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न है, जिससे लोगों के आवागमन का रास्ता बंद हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घर जाने के लिए उन्हें पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी होने के बावजूद जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी निकलवाने और स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें