फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: दीपावली की रात साथी की हत्या कर नहर किनारे फेंका शव, आरोपी गिरफ्तार

बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में दीपावली की रात संसारपुर तिराहे के पास एक व्यक्ति की हत्या कर शव नहर किनारे डामर रोड पर फेंक दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हरिश्चन्द्र रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी रामसनेही उर्फ मोनू को बुधवार को संसारपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर खेमराई निवासी रामसनेही ने अपने साथी हरिश्चन्द्र रावत की दीपावली की रात हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को नहर किनारे डामर रोड पर डाल दिया। मृतक की मां बुधाना की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को रामसनेही के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें