फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर से 2027 का संदेश, लिखा- ‘स्वर्ण समाज चाहेगा, PDA सीएम बनाएगा’

लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगा एक सियासी पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संदेश देने की कोशिश की गई है। इसमें लिखा है- ‘स्वर्ण समाज चाहेगा, PDA सीएम बनाएगा।’ पोस्टर में अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई है। पोस्टर के संदेश को ब्राह्मणों समेत स्वर्ण समाज को पार्टी से जोड़ने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अब तक PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति पर जोर देने वाली सपा के इस संदेश में स्वर्ण समाज को भी साथ लाने का संकेत दिखाई देता है। चुनाव से पहले पोस्टर के जरिए दिए गए इस सियासी संदेश ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें