फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: समीक्षा अधिकारी और दरोगा के घर से 22.53 लाख की चोरी, जेवर उड़ाए

पारा और दुबग्गा में चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पारा के कुल्हड़कट्टा न्यू कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात चोरों ने विधानसभा सचिवालय में तैनात समीक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार और बाराबंकी में तैनात दरोगा सुरेंद्र सिंह के बंद मकानों से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 2.53 लाख रुपये नकद पार कर दिए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, लेकिन एक कैमरे में तीन संदिग्ध कैद हो गए।पुलिस के मुताबिक दोनों परिवार बाहर गए थे। रात करीब दो से तीन बजे चोर बाउंड्रीवाल फांदकर मकानों में घुसे और अलमारी के लॉकर तोड़कर चोरी की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान में जुटी है।वहीं, दुबग्गा के जेहटा गांव में शुक्रवार सुबह शराब दुकान के सेल्समैन अतुल जायसवाल के बंद मकान से करीब 12 लाख रुपये के जेवर और 20 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। अतुल की पत्नी करीब 10 बजे मकान में ताला लगाकर बेटे को स्कूल से लेने गई थीं। साढ़े 11 बजे लौटने पर चोरी का पता चला। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें