फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राम सागर मिश्र अस्पताल के सामने हाईवे किनारे मिलीं एक्सपायरी दवाएं

बख्शी का तालाब इलाके में सोमवार को सीतापुर हाईवे किनारे राम सागर मिश्र अस्पताल के सामने झाड़ियों में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाएं पड़ी मिलीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सीएचसी बख्शी का तालाब के अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण की निर्धारित प्रक्रिया होती है, ताकि उनसे किसी को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि दवाओं को इस तरह खुले में फेंकना गलत है। मामले में दवाएं कहां से आईं और उन्हें किसने फेंका, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें