रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर करीब एक हजार लोगों को राहत सामग्री वितरित की गई। राजनाथ सिंह ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और जरूरत के मुताबिक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।