मवैया मिल रोड पर गवर्नमेंट प्रेस के पास जलभराव के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर पानी जमा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। आए दिन कोई न कोई राहगीर इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहा है। वाहन चालकों को भी गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने, गड्ढों को भरने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।