फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लविवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब

लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में छात्रों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के सामने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग उठाई। छात्रों ने चुनाव बहाल करने की मांग करते हुए उनसे जवाब मांगा। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने छात्रों को क्या जवाब दिया, यह कार्यक्रम का खास चर्चा का विषय रहा। लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति बृजराज सिंह ने अपने विश्वविद्यालय से जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा, “आज जो भी हूं, लखनऊ विश्वविद्यालय की वजह से ही हूं।” न्यायमूर्ति बृजराज सिंह ने 1995 में लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की और 1996 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। उन्होंने भारत सरकार, भारतीय रेल, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और लखनऊ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दीं। वह 13 अक्टूबर 2021 को अपर न्यायाधीश और 13 मार्च 2023 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश नियुक्त हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें