लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाल भारद्वाज को सम्मानित किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय से गणित, सांख्यिकी एवं अर्थशास्त्र में बीए की पढ़ाई 1993 में और अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री 1995 में हासिल की थी। वर्ष 1997 में उनका चयन प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) में हुआ और 2013 बैच में आईएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिली। वह सीतापुर, आजमगढ़ और कुशीनगर के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं।