1090 चौराहा स्थित गोमती रिवर फ्रंट के सेज क्रिकेट ग्राउंड में लखनऊ महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष नवनीत सहगल मौजूद रहे। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने महिला क्रिकेटरों से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर टीम को बधाई भी दी। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और आयोजकों में उत्साह का माहौल रहा।