अमीनाबाद गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित डिजिटल झांकी के दौरान सोमवार को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों ने उत्साह के साथ दही हांडी फोड़कर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जश्न मनाया। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।