फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में शुरू हुआ भारत का पहला 10-डी थिएटर, 100 रुपये में मिलेगा रोमांच का अनुभव

लखनऊ के अलीगंज स्थित रीजनल साइंस सिटी में भारत का पहला 10-डी थिएटर शुरू हो गया है। मंगलवार को थिएटर का उद्घाटन किया गया, जबकि बुधवार से दर्शकों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई। यहां आने वाले लोग 100 रुपये के टिकट पर 10 मिनट के शो के जरिए रोमांच और विज्ञान की दुनिया का अनुभव कर सकेंगे। थिएटर में पहला शो सुबह 11 बजे शुरू होगा, जबकि दिन का आखिरी शो शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक शो की अवधि 10 मिनट निर्धारित की गई है। प्रति व्यक्ति टिकट का शुल्क 100 रुपये रखा गया है। केंद्र प्रमुख ने साझा की जानकारी, दर्शकों ने बताए अनुभव थिएटर के उद्घाटन के बाद केंद्र प्रमुख शतदल घोष ने अमर उजाला से खास बातचीत में इसकी शुरुआत से जुड़ी जानकारी साझा की। वहीं, पहले दिन शो देखने पहुंचे दर्शकों ने भी अपने अनुभव बताए। दर्शकों के लिए यह नया थिएटर विज्ञान और मनोरंजन को एक साथ महसूस करने का अवसर लेकर आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें