गुडंबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट के पास रोशनी के लिए लगाए गए लोहे के खंभे में लगा एमसी क्षतिग्रस्त हो गया हूं। इससे बिजली के तार खुले में दिखाई दे रहे हैं। बारिश के बीच खुले तारों से कभी भी हादसा हो सकता है। अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षतिग्रस्त एमसी के कारण तार बाहर निकल आया है। ऐसे में बारिश के दौरान लोहे के खंभे में करंट उतरने का खतरा बना हुआ है। मुख्य गेट के पास होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से क्षतिग्रस्त एमसी को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जल्द ही इसकी मरम्मत करा दी जाएगी।