राजधानी में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही रामलीलाओं के आयोजन और दशहरा पर रावण दहन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में जगह-जगह कारीगर बांस की खपच्चियों से रावण के पुतले तैयार कर रहे हैं। किला चौराहे पर सड़क किनारे बिक्री के लिए अलग-अलग आकार के रावण के पुतले सजाकर रखे गए हैं। बाजार में तीन फीट से लेकर 25 फीट तक की ऊंचाई वाले पुतले उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 20 हजार रुपये तक है। पुतलों के दाम उनकी ऊंचाई, सजावट, पटाखों और इस्तेमाल की गई सामग्री के आधार पर तय किए जा रहे हैं। कारीगर ग्राहकों की मांग और ऑर्डर के अनुसार भी पुतले तैयार कर रहे हैं। तैयार पुतलों को सुरक्षित तरीके से ग्राहकों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की जाती है। दशहरा नजदीक आने के साथ ही रावण के पुतलों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।