गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार दोपहर अनूठा नजारा देखने को मिला। मंत्रोच्चार और हवन के बीच जापानी जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में पूरी कीं। जापान के कारोबारी हीरो चिहारा और उनकी पत्नी सूजी ने मंदिर में विधि-विधान से शादी की। लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव में शामिल होने आए प्रदेश और दूसरे राज्यों के कलाकारों ने सोमवार दोपहर 1090 चौराहे पर योगी की पाती कार्यक्रम स्थल पर अपनी लोककलाओं का प्रदर्शन किया। लखीमपुर जिले के थारू समाज के कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, राजस्थान के कलाकारों ने बांस के डंडों पर चलकर दर्शकों का ध्यान खींचा। इस दौरान कलाकारों ने शोभायात्रा भी निकाली।