लखनऊ विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में पूर्व छात्र और ओएनजीसी में कार्यकारी अधिकारी (निदेशक अन्वेषण) मनीष शुक्ला ने विश्वविद्यालय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, “जो भी हूं, विश्वविद्यालय की वजह से ही हूं।” मनीष शुक्ला ने 1989 में विश्वविद्यालय से बीएससी और 1991 में भूविज्ञान में एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी। वह एमएससी में स्वर्ण पदक विजेता रहे हैं। मनीष शुक्ला देश की ऊर्जा सुरक्षा और तेल-गैस अन्वेषण से जुड़ी नीतियों में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने देहरादून स्थित ओएनजीसी के उत्कृष्टता केंद्र जियोपिक और पश्चिमी अपतटीय बेसिन में कई महत्वपूर्ण खोजों का नेतृत्व किया है।