फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 'इंडिया फूड एक्सपो-2026' के 11वें संस्करण का शुभारंभ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया उद्धाटन

लखनऊ के गोमती नगर स्थित रेगालिया ग्रीन्स में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की ओर से आयोजित 'इंडिया फूड एक्सपो-2026' के 11वें संस्करण का शुभारंभ हुआ। यह तीन दिवसीय एक्सपो 18 से 20 सितंबर तक चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य फूड प्रोसेसिंग और एमएसएमई (MSME) क्षेत्र को नई तकनीक व बाजारों से जोड़ना है। इसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार फूड प्रोसेसिंग, किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार और ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ को बढ़ावा देने पर निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकाल में विकास कार्य ठप रहे और पार्टी अपराधियों को बढ़ावा देती है, जबकि भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं। मौर्य ने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें