फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हत्या कर शव बक्से में छिपाया, ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंका; तीन गिरफ्तार

प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे पति रामकिशोर वाल्मीकि की कथित हत्या कर शव को लकड़ी के बक्से में छिपाने और बाद में ई-रिक्शे से नहर के नीचे फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मोहनलालगंज पुलिस ने शुक्रवार को सूफिया बानो समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू और ई-रिक्शा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, सूफिया के रामकिशोर से करीब चार साल से संबंध थे और करीब दो साल पहले दोनों ने निकाह किया था। बाद में रामकिशोर को सूफिया के मुन्ना उर्फ मुच्छड़ से संबंधों की जानकारी हुई, जिसके बाद विवाद होने लगा। पुलिस का दावा है कि 14/15 सितंबर की रात सूफिया ने मुन्ना और मो. इकबाल उर्फ वसीर अहमद को घर बुलाया। आरोप है कि दोनों ने सो रहे रामकिशोर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बक्से में रखकर बिस्तर के नीचे छिपा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें