हुसैनाबाद स्थित फ्रेगरेंस पार्क में प्रस्तावित डांस और सिंगिंग कार्यक्रमों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रमों के आयोजन पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया है। धर्मगुरुओं ने नाच-गाने के कार्यक्रमों पर नाराजगी जाहिर की और हुसैनाबाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विरोध जता रहे लोगों का कहना है कि क्षेत्र की धार्मिक पहचान और स्थानीय लोगों की भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने प्रस्तावित कार्यक्रमों पर पुनर्विचार करने की मांग की है। साथ ही आयोजकों से अपील की है कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से पहले क्षेत्र की धार्मिक और सामाजिक संवेदनशीलता का सम्मान किया जाए।