लखनऊ विश्वविद्यालय में हिजाब पहनकर परीक्षा देने आने वाली छात्राओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर स्थित मंदिर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग भी की। कुलपति ने दोनों मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।