लखनऊ में पुराने लाल पुल के बगल में ग्रीन कॉरिडोर के तहत बनाए जा रहे नए पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि इसका काम जल्द पूरा हो जाएगा। डालीगंज को जोड़ने वाले इस पुल के साथ नए लाल पुल को भी शुरू करने की तैयारी है। दोनों पुलों के चालू होने से शहर के इस हिस्से में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। दोनों पुल शुरू होने के बाद लोगों को हाथी पार्क के पास लगने वाले लंबे जाम से राहत मिल सकती है। वाहन चालक बिना रुके हनुमान सेतु और पुराने हाईकोर्ट की ओर जा सकेंगे। इससे इस मार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ ही आसपास के इलाकों के लोगों का समय भी बचेगा।