चित्रेश्वर महादेव की ओर से कांवड़ यात्रा गोमती तट स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर से निकाली गई। श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जवाहर भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में शिव भक्ति और धार्मिक उत्साह देखने को मिला।