फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ का असर, जुगाड़ की नाव से सामान लेकर सुरक्षित जगह जा रहे लोग

फैजुल्लागंज इलाके के पतंग मैदान और आसपास की कॉलोनियों में बाढ़ का पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण कई परिवार अपना जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल रहे हैं। आवाजाही के लिए लोग जुगाड़ से बनाई गई नाव का भी सहारा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें सामान और परिवार को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “इतना मौका ही नहीं मिल पाया कि सामान को सही स्थान पर पहुंचा देते हैं। अगर बाढ़ की स्थिति थी तो सरकार को पहले ही लोगों को सचेत करना चाहिए था।” पतंग मैदान के आसपास की कॉलोनियों में पानी भरने के बाद लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों पर ले जाते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि अचानक बढ़े पानी से घरों में रखा सामान बचाना मुश्किल हो गया। कई परिवार जरूरी सामान लेकर इलाके से बाहर निकल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जलभराव वाले इलाकों में राहत और बचाव व्यवस्था बढ़ाने के साथ प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें