फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चिड़ियाघर में फ्री एंट्री की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, राकेश टिकैत की महापंचायत में जुटे किसान

राजधानी में किसान मजदूर महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के टिकैत गुट के किसानों ने प्रदर्शन किया। डालीबाग स्थित गन्ना किसान संस्थान में आयोजित महापंचायत में शामिल होने पहुंचे किसान हजरतगंज स्थित चिड़ियाघर के गेट पर भी पहुंचे। किसानों ने चिड़ियाघर में मुफ्त प्रवेश की मांग की, लेकिन गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। प्रवेश नहीं मिलने से नाराज पुरुष और महिला किसानों ने विरोध जताते हुए सड़क जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि जब गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग पर सुनवाई नहीं हो रही है, तो चिड़ियाघर में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये का टिकट लेना भी किसानों पर अतिरिक्त बोझ है। उन्होंने टिकट शुल्क को किसानों के साथ नाइंसाफी बताते हुए मुफ्त प्रवेश की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें