लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंगलवार को लखनऊ में यह घोषणा करते हुए कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से लिया गया है। हालांकि, पार्टी किस गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी या अकेले लड़ेगी, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। फिलहाल, संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।