चारबाग रेलवे स्टेशन पर छुट्टी के बाद घर और काम पर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान उद्योग नगरी एक्सप्रेस के महिला कोच में पुरुष यात्रियों का कब्जा नजर आया। महिला कोच में पुरुषों के सवार होने से महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।