फैजुल्लागंज और आसपास के करीब चार किलोमीटर क्षेत्र में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गुलाला घाट स्थित श्मशान घाट भी पानी में डूबा है। इससे लोगों को अपनों का अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है। श्मशान घाट का संचालन करने वालों ने करीब 600 मीटर दूर ऊंचाई पर खाली पड़ी जमीन पर अंतिम संस्कार की अस्थायी व्यवस्था की है। इसके बावजूद लोगों को शव लेकर वहां पहुंचने और अंतिम संस्कार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।