पुराने लाल पुल के बगल में नए लाल पुल को बनाने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। बस थोड़ा सा काम बाकी रह गया है। ये लाल पुल बन जाने के बाद लोग आराम से ग्रीन कॉरिडोर के तहत बने रास्ते से बिना जाम में फंसे निकल जाएंगे और दूरी भी कम हो जाएगी। हालांकि, कुछ दूरी पर एक और पुल बना है जिस पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है पर इस पुल के शुरू होने पर लोगों को जाम से राहत मिलेगी।