फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारतेंदु वार्ड में डेढ़ करोड़ से होंगे विकास कार्य, 17 स्थानों पर भूमि पूजन व शिलान्यास किया

भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में शनिवार को पार्षद निधि से होने वाले करीब डेढ़ करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा और पार्षद मानसिंह यादव ने 17 स्थानों पर भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इन कार्यों में सड़क, नाली, सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, साइड पटरी और पाथवे निर्माण के साथ पार्कों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण शामिल है। विधायक ने कहा कि विकास कार्य पूरे होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, जलनिकासी और स्वच्छता की सुविधाएं मिलेंगी। पार्षद मानसिंह यादव ने बताया कि मंगल पांडे पार्क के पास नाली व साइड पटरी, सेक्टर-ए और सेक्टर-जी के विभिन्न स्थानों पर नाली व सड़क सुधार तथा इंटरलॉकिंग का काम कराया जाएगा। कई पार्कों में पाथवे, मरम्मत और रंगाई-पुताई भी होगी। कार्यक्रम में राकेश पांडेय, अनुज तिवारी, समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें