राज्यसभा सांसद अमर मौर्य बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम तीन पन्नों का एक खुला पत्र लिखा है, जिसे दिल्ली और लखनऊ स्थित उनके दोनों आवासों के पते पर भेजा जाएगा। मौर्य ने कहा कि वह इस पत्र के माध्यम से अखिलेश यादव से सवालों के जवाब चाहते हैं। कहा कि अखिलेश यादव पहले अपने परिवार का इतिहास देखें।