फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर दिव्यांग शिक्षकों का प्रदर्शन

Akash Dwivedi Updated Mon, 07 Sep 2026 01:27 PM IST

बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार को हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा (जीपीओ) पर दिव्यांग महागठबंधन ने प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे दिव्यांग शिक्षकों ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम और शासनादेश के तहत लंबे समय से लंबित स्थानांतरण सूची जल्द जारी करने की मांग की। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव से मुलाकात कर मामले पर चर्चा की। सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद शिक्षकों को जल्द स्थानांतरण सूची जारी होने की उम्मीद है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें