आशियाना स्थित अटल सेवा केंद्र में आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की ओर से भजन और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और संगीत से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। काव्य गोष्ठी के दौरान राकेश बाजपेयी ने अपनी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कविताओं और भजनों का आनंद लिया।